अन्ये च बहवः शूरा मदर्थे त्यक्तजीविताः।
नानाशस्त्रप्रहरणाः सर्वे युद्धविशारदाः।।1.9।।
Transliteration
anye cha bahavaḥ śhūrā madarthe tyaktajīvitāḥ
nānā-śhastra-praharaṇāḥ sarve yuddha-viśhāradāḥ
Word meanings
anye—others; cha—also; bahavaḥ—many; śhūrāḥ—heroic warriors; mat-arthe—for my sake; tyakta-jīvitāḥ—prepared to lay down their lives; nānā-śhastra-praharaṇāḥ—equipped with various kinds of weapons; sarve—all; yuddha-viśhāradāḥ—skilled in the art of warfare
English translation
"And also many other heroes, ready to give up their lives for my sake, armed with various weapons and missiles, all well-skilled in battle.
Translation by Swami Sivananda
Hindi meaning
।।1.9।।मेरे लिए प्राण त्याग करने के लिए तैयार, अनेक प्रकार के शस्त्रास्त्रों से सुसज्जित तथा युद्ध में कुशल और भी अनेक शूर वीर हैं।
Hindi rendering by Swami Tejomayananda
English meaning
And many others, all ready to die for My sake; all armed, all skilled in warfare.
Shri Purohit Swami
And many other heroes, giving up their lives for my sake, fighting with various weapons, all highly skilled in different forms of warfare.
Dr. S. Sankaranarayan
Detailed explanation
1.9 अन्ये others, च and, बहवः many, शूराः heroes, मदर्थे for my sake, त्यक्तजीविताः who are ready to give up their lives, नानाशस्त्रप्रहरणाः armed with various weapons and missiles, सर्वे all, युद्धविशारदाः wellskilled in battle.No Commentary.
Commentary by Swami Sivananda
Hindi commentary
।।1.9।। एक अत्याचारी तानाशाह का गर्व और दम्भ देखो कितना है कि वह कहता है कि इतनी विशाल सेना और उसके प्रमुख वीर मेरे लिये प्राणोत्सर्ग करने के लिये तैयार हैं। महाभारत के सजग अध्येता जानते हैं कि यदि भीष्म पितामह कौरवों की ओर से युद्ध न करते तो कितने लोग वास्तव में दुर्योधन के लिये प्राणदान के लिये तैयार होते भीष्म के द्वारा हमारी रक्षित सेना अपर्याप्त है किन्तु भीम द्वारा रक्षित उनकी सेना पर्याप्त है अथवा
Swami Chinmayananda
1.9।। व्याख्या-- 'अन्ये च बहवः शूरा मदर्थे त्यक्त-जीविताः'-- मैंने अभीतक अपनी सेनाके जितने शूरवीरोंके नाम लिये हैं, उनके अतिरिक्त भी हमारी सेनामें बाह्लीक, शल्य, भगदत्त, जयद्रथ आदि बहुत-से शूरवीर महारथी हैं, जो मेरी भलाईके लिये, मेरी ओरसे लड़नेके लिये अपने जीनेकी इच्छाका त्याग करके यहाँ आये हैं। वे मेरी विजयके लिये मर भले ही जायँ, पर युद्धसे हटेंगे नहीं। उनकी मैं आपके सामने क्या कृतज्ञता प्रकट करूँ?
'नानाशस्त्रप्रहरणाः सर्वे युद्धविशारदाः'-- ये सभी लोग हाथमें रखकर प्रहार करनेवाले तलवार, गदा, त्रिशूल आदि नाना प्रकारके शस्त्रोंकी कलामें निपुण हैं और हाथसे फेंककर प्रहार करनेवाले बाण, तोमर, शक्ति आदि अस्त्रोंकी कलामें भी निपुण हैं। युद्ध कैसे करना चाहिये; किस तरहसे, किस पैंतरेसे और किस युक्तिसे युद्ध करना चाहिये; सेनाको किस तरह खड़ी करनी चाहिये आदि युद्धकी कलाओंमें भी ये बड़े निपुण हैं, कुशल हैं।
Swami Ramsukhdas
Spiritual significance
In Arjuna Visada Yoga (Arjuna's Dilemma), this verse belongs to the Gita’s teaching on karma yoga. Here the text presents that teaching through these words: "And also many other heroes, ready to give up their lives for my sake, armed with various weapons and missiles, all well-skilled in battle.
Chapter 1, verse 9 is part of Arjuna Visada Yoga. In the English translation used on this page, it says: "And also many other heroes, ready to give up their lives for my sake, armed with various weapons and missiles, all well-skilled in battle.
What is the spiritual context of this verse?
It appears in Arjuna Visada Yoga, a chapter associated with Karma Yoga. Duty on the battlefield.