Bhagavad Gita Chapter 9: Raja Vidya Yoga

Bhagavad Gita Chapter 9 Verse 19

|| श्रीमद्भगवद्‌ गीता  9.19 ||

Chapter 9 · Raja Vidya Yoga · Bhakti Yoga

Sanskrit verse

तपाम्यहमहं वर्षं निगृह्णाम्युत्सृजामि च। अमृतं चैव मृत्युश्च सदसच्चाहमर्जुन।।9.19।।

Transliteration

tapāmyaham ahaṁ varṣhaṁ nigṛihṇāmyutsṛijāmi cha amṛitaṁ chaiva mṛityuśh cha sad asach chāham arjuna

Word meanings

tapāmi—radiate heat; aham—I; aham—I; varṣham—rain; nigṛihṇāmi—withhold; utsṛijāmi—send forth; cha—and; amṛitam—immortality; cha—and; eva—also; mṛityuḥ—death; cha—and; sat—eternal spirit; asat—temporary matter; cha—and; aham—I; arjuna—Arjun

English translation

As the sun, I give heat; I withhold and send forth the rain; I am immortality and also death, existence and non-existence, O Arjuna.

Translation by Swami Sivananda

Hindi meaning

।।9.19।। हे अर्जुन ! मैं ही (सूर्य रूप में) तपता हूँ; मैं वर्षा का निग्रह और उत्सर्जन करता हूँ। मैं ही अमृत और मृत्यु एवं सत् और असत् हूँ।।  

Hindi rendering by Swami Tejomayananda

English meaning

I am the heat of the sun, I release and withhold the rain. I am death and immortality; I am being and non-being.

Shri Purohit Swami

I give heat; I withhold and also send forth rains; I am immortality and also death, the real and the unreal, O Arjuna!

Dr. S. Sankaranarayan

Detailed explanation

I radiate heat in the form of the sun. I send forth the rain in the form of Indra in the rainy season and I take it back during the rest of the year.Sat Existence, the manifested world (the effect).Asat Nonexistence, the unmanifested (the cause).Nonexistence does not mean nothingness. The subtle, unmanifested cause is spoken of as nonexitence. The Self or Brahman or the Eternal can never be altogether nonexistence. It always exists. It is Existence Absolute. If you say that the subtle unmanifested cause is nothing, it is impossible to conceive existence coming out of nothing. The Chhandogya Upanishad asks, How can existence come out of nonexistence It is simply absurd to conceive that existence has arisen out of nonexistence (nothing).For a Vedantin ( student or follower of Vedanta) Brahman (the Absolute) is Sat (existence) because It always exists and because It is unchanging. This manifested world is Asat or unreal. For the worldlyminded people who have neither understanding nor knowledge of Brahman, who are endowed with gross and impure mind, who do not have a sharp and subtle intellect, and who ca perceive the gross forms only, this manifested world is the Sat and the subtle unmanifested MulaPrakriti (the primordial Nature), the cause of this manifested world, is Asat. For them Brahman also is Asat. The unmanifested refers to MulaPrakriti and Para Brahman also because both are hidden.Every object has three states, viz., the gross (Sthula), the subtle (Sukshma) and the causal (Karana). Mahakarana (the great causeless cause) is Para Brahman. The gross and the subtle states are the effects of Karana. What you see outside is the physical body. This physical body is moved by the astral (the subtle) body made up of the mind, liferoce and the senses. The causal body is the seedbody. From this seedbody have sprung the subtle and the gross bodies. Take the case of an orange. The outer skin is its physical body the inner pulp or essence is the subtle body the innermost causal body which gives rise to the pulp and the outer skin is the seed. This is only a gross illustration. The orange has got another kind of subtle and causal bodies. The worldlyminded man beholds the physical body only and takes this as the Truth. For him, the astral and the causal bodies are unreal.

Commentary by Swami Sivananda

Hindi commentary

।।9.19।। मैं तपता हूँ विद्युत् का यह कहना उपयुक्त होगा कि वह उष्णक (हीटर) में उष्णता? बल्ब में प्रकाश और शीतक (फ्रीज) में शीतलता देती है क्योंकि इन उपकरणों के द्वारा विद्युत् ही उष्णता आदि के रूप में व्यक्त होती है। इसी प्रकार? एक सत्स्वरूप आत्मा दृश्य प्रकृति की एक वस्तु सूर्य के साथ तादात्म्य कर समस्त जगत् के लिए उष्णता का स्रोत बन जाता है।मैं वर्षा का निग्रह और उत्सर्जन करता हूँ ऐसी बात नहीं है कि केवल आधुनिक मौसम विज्ञान के विशेषज्ञों ने ही जगत् में जलवायु की स्थिति में सूर्य के प्रभाव को समझा है। प्राचीन ऋषियों को भी प्रकृति के स्वभाव एवं व्यवहार का पूर्ण ज्ञान था। वे जानते थे कि सूर्य की स्थिति? दशा एवं स्वरूप जलवायु को निश्चित करता है? जो जगत् के लिए कभी वरदान या अभिशाप बनकर आता है। पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी के अनुभवक्षेत्र को सूर्य नियन्त्रित और प्रभावित करता है? क्योंकि वह जलवायु का नियामक है। यदि सूर्य की उष्णता में कुछ अंशों की वृद्धि हो जाय? तो विश्व की सम्पूर्ण वनस्पति और पशु जीवन में परिवर्तन हो जायेगा। उसी प्रकार? यदि सूर्य अपनी कलोरी उष्णता को देना कम कर दे? तो उससे होने वाला परिवर्तन इतना अधिक होगा कि वर्तमान जगत् का रूप ही सर्वथा परिवर्तित हो जायेगा। तत्काल ही? उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव से गति भूमध्य रेखा की ओर होगी और प्राणीमात्र को बलात् पृथ्वी के मध्य भाग में खींच कर ले आयेगी? जहाँ अत्यधिक जनसंख्या के दबाव और पर्याप्त अन्न के अभाव में दुख ही दुख होगा मैं अमृत और मृत्यु हूँ मृत्यु का अर्थ है परिवर्तन। चैतन्य के बिना इस परिवर्तनशील जगत् की न सत्ता है और न भान। अत यहाँ कहा गया है कि मैं मृत्यु हूँ। पुन? इन परिवर्तनों का जो प्रकाशक आत्मा है? उसको अपरिवर्तनशील होना ही चाहिए। वह आत्मा अमृत है। आत्मा स्वयं अमृत रहते हुए मृत्यु को प्रकाशित करती है।मैं सत् और असत् हूँ कोई वस्तु है और कोई नहीं है इन दोनों सत् (है) और असत् (नहीं हैं) का एक भावस्वरूप प्रकाशक होना अनिवार्य है। उसके बिना इनका अनुभव नहीं हो सकता। आत्यन्तिक अभाव को जानना या अनुभव करना असंभव है? जहाँ कहीं हमें अभाव का ज्ञान होता है वह इसी रूप में होता है कि अमुक वस्तु का अभाव है इस अत्यन्त सूक्ष्म दार्शनिक व्याख्या के अतिरिक्त इन दो शब्दों सत् और असत् का सरल अभिप्राय भी है। इन्द्रियगोचर? स्थूल व्यक्त वस्तु को सत् तथा सूक्ष्म? अव्यक्त वस्तु को असत् कहा जाता है। अथवा सत् और असत् शब्द से क्रमश कार्य और कारण को भी वेदान्त में सूचित किया जाता है। प्रकाशक चैतन्य आत्मा के बिना सत् (बाह्य विषय) और असत् (मन की विचार वृत्ति) का ज्ञान नहीं हो सकता। अत यहाँ कहा गया है कि इन दोनों का मूल स्वरूप आत्मा है। मिट्टी के बिना घटों का कोई अस्तित्व नहीं होता? अत मिट्टी यह दावा कर सकती है कि सभी आकारों? रंगों और रूपों वाले घट मैं ही हूँ।ध्यान के आसन पर साधकों के लिए यह श्लोक जीवनपर्यन्त प्रेरणादायक बन सकता है।जो अज्ञानी लोग सकाम भावना से ईश्वर की पूजा करते हैं? वे अपने इष्टफल को प्राप्त करते हैं। कैसे भगवान् कहते हैं --

Swami Chinmayananda

।।9.19।। व्याख्या --'तपाम्यहमहं वर्षं निगृह्णाम्युत्सृजामि च'--'पृथ्वीपर जो कुछ अशुद्ध, गंदी चीजें हैं, जिनसे रोग पैदा होते हैं, उनका शोषण करके प्राणियोंको नीरोग करनेके लिये (टिप्पणी प0 505.2) अर्थात् ओषधियों, जड़ी-बूटियोंमें जो जहरीला भाग है, उसका शोषण करनेके लिये और पृथ्वीका जो जलीय भाग है, जिससे अपवित्रता होती है, उसको सुखानेके लिये मैं ही सूर्यरूपसे तपता हूँ। सूर्यरूपसे उन सबके जलीय भागको ग्रहण करके और उस जलको शुद्ध तथा मीठा बना करके समय आनेपर वर्षारूपसे प्राणिमात्रके हितके लिये बरसा देता हूँ, जिससे प्राणिमात्रका जीवन चलता है।

Swami Ramsukhdas

Key teachings

  • I radiate heat in the form of the sun.
  • I send forth the rain in the form of Indra in the rainy season and I take it back during the rest of the year.Sat Existence, the manifested world (the effect).Asat Nonexistence, the unmanifested (the cause).Nonexistence does not mean nothingness.
  • The subtle, unmanifested cause is spoken of as nonexitence.

Spiritual significance

In Raja Vidya Yoga (Yoga through the King of Sciences), this verse belongs to the Gita’s teaching on bhakti yoga. Here the text presents that teaching through these words: As the sun, I give heat; I withhold and send forth the rain; I am immortality and also death, existence and non-existence, O Arjuna.

This verse sits inside Chapter 9: Raja Vidya Yoga, part of the Gita’s Bhakti Yoga section.

Questions about this verse

What is Bhagavad Gita Chapter 9 Verse 19 about?

Chapter 9, verse 19 is part of Raja Vidya Yoga. In the English translation used on this page, it says: As the sun, I give heat; I withhold and send forth the rain; I am immortality and also death, existence and non-existence, O Arjuna.

What is the spiritual context of this verse?

It appears in Raja Vidya Yoga, a chapter associated with Bhakti Yoga. God pervading all beings.