Endowed with that faith, he engages in the worship of that form and obtains his desired outcome, which is ordained by Me alone.
Translation by Swami Sivananda
Hindi meaning
।।7.22।। वह (भक्त) उस श्रद्धा से युक्त होकर उस देवता का पूजन करता है और उससे मेरे द्वारा विधान किये हुये इच्छित भोगों को नि:सन्देह प्राप्त करता है।।
Hindi rendering by Swami Tejomayananda
English meaning
If he worships one form alone with real faith, then his desires shall be fulfilled through that alone; for thus I have ordained.
Shri Purohit Swami
Endowed with that faith, he seeks to worship that deity and thereby receives his desired objects, which are ordained by none other than Me.
Dr. S. Sankaranarayan
Detailed explanation
The last two words Hi and Tan are taken as one word, Hitan meaning benefits. This is another interpretation. The devotee who worships the lesser gods attains the objects of his desire (minor psychic powers, etc.). Those objects are ordained by the Lord only as He alone knows exactly the relation between the actions and their results or rewards and as He is the Inner Ruler of all beings. Unwise or undiscriminating people only take recourse to the means of getting these finite rewards which can hardly give entire satisfaction. Pitiable indeed is their lot They have,no power of eniry (VicharaSakti) or right understanding. They get hold of pieces of glass instead of attaining the jewel of the Self, of incalculabe value.
Commentary by Swami Sivananda
Hindi commentary
।।7.22।। वह भक्त उस श्रद्धा से युक्त होकर अपने इष्ट देवता की आराधना करता है जिसके फलस्वरूप वह देवता उसकी इच्छा को पूर्ण करता है। परन्तु भगवान् कहते हैं कि वास्तव में कर्मफलदाता वे ही हैं। सर्वज्ञ सर्वशक्तिमान परमात्मा ही समस्त जगत् का आदि कारण होने से मनुष्य को कर्म करने की और देवताओं को फल प्रदान करने की सार्मथ्य उन्हीं से प्राप्त होती है। इष्टानिष्ट फलों की प्राप्ति से सुख दुखादि का अनुभव अन्तकरण में होता है जिसे आत्मचैतन्य प्रकाशित करता है। उसके बिना इस प्रकार का कोई अनुभव प्राप्त नहीं हो सकता।श्रद्धा के साथ किये हुये पूजन से ईश्वर द्वारा विधान किये हुए नियम के अनुसार फल प्राप्त होता है। यहाँ श्रीकृष्ण अपने परमात्म स्वरूप के साथ तादात्म्य करके कहते हैं वे इष्ट फल मेरे द्वारा ही दिये जाते हैं।अविवेकी लोग अनित्य भोगों की कामना करते हैं इसलिए उन्हें कभी शाश्वत शान्ति प्राप्त नहीं होती अत कहते हैं
Swami Chinmayananda
।।7.22।। व्याख्या--स तया श्रद्धया युक्तः ৷৷. मयैव विहितान्हि तान् मेरे द्वारा दृढ़ की हुई श्रद्धासे सम्पन्न हुआ वह मनुष्य उस देवताकी आराधनाकी चेष्टा करता है और उस देवतासे जिस कामनापूर्तिकी आशा रखता है, उस कामनाकी पूर्ति होती है। यद्यपि वास्तवमें उस कामनाकी पूर्ति मेरे द्वारा ही की हुई होती है; परन्तु वह उसको देवतासे ही पूरी की हुई मानता है। वास्तवमें देवताओंमें मेरी ही शक्ति है और मेरे ही विधानसे वे उनकी कामनापूर्ति करते हैं।
जैसे सरकारी अफसरोंको एक सीमित अधिकार दिया जाता है कि तुमलोग अमुक विभागमें अमुक अवसरपर इतना खर्च कर सकते हो, इतना इनाम दे सकते हो। ऐसे ही देवताओंमें एक सीमातक ही देनेकी शक्ति होती है; अतः वे उतना ही दे सकते हैं, अधिक नहीं। देवताओंमें अधिक-से-अधिक इतनी शक्ति होती है कि वे अपने-अपने उपासकोंको अपने-अपने लोकोंमें ले जा सकते हैं। परन्तु अपनी उपासनाका फल भोगनेपर उनको वहाँसे लौटकर पुनः संसारमें आना पड़ता है (गीता 8। 16)।यहाँ 'मयैव'कहनेका तात्पर्य है कि संसारमें स्वतः जो कुछ संचालन हो रहा है, वह सब मेरा ही किया हुआ है। अतः जिस किसीको जो कुछ मिलता है, वह सब मेरे द्वारा विधान किया हुआ ही मिलता है। कारण कि मेरे सिवाय विधान करनेवाला दूसरा कोई नहीं है। अगर कोई मनुष्य इस रहस्यको समझ ले, तो फिर वह केवल मेरी तरफ ही खिंचेगा।
Swami Ramsukhdas
Key teachings
The last two words Hi and Tan are taken as one word, Hitan meaning benefits.
The devotee who worships the lesser gods attains the objects of his desire (minor psychic powers, etc.).
Those objects are ordained by the Lord only as He alone knows exactly the relation between the actions and their results or rewards and as He is the Inner Ruler of all beings.
Spiritual significance
In Gyaan Vigyana Yoga (Self-Knowledge and Enlightenment), this verse belongs to the Gita’s teaching on bhakti yoga. Here the text presents that teaching through these words: Endowed with that faith, he engages in the worship of that form and obtains his desired outcome, which is ordained by Me alone.
Chapter 7, verse 22 is part of Gyaan Vigyana Yoga. In the English translation used on this page, it says: Endowed with that faith, he engages in the worship of that form and obtains his desired outcome, which is ordained by Me alone.
What is the spiritual context of this verse?
It appears in Gyaan Vigyana Yoga, a chapter associated with Bhakti Yoga. God as the source of all.