sarvāṇi—all; indriya—the senses; karmāṇi—functions; prāṇa-karmāṇi—functions of the life breath; cha—and; apare—others; ātma-sanyama yogāgnau—in the fire of the controlled mind; juhvati—sacrifice; jñāna-dīpite—kindled by knowledge
English translation
Others again sacrifice all the functions of the senses and those of the breath (vital energy, or Prana) in the fire of the Yoga of self-restraint, kindled by knowledge.
Translation by Swami Sivananda
Hindi meaning
।।4.27।। दूसरे (योगीजन) सम्पूर्ण इन्द्रियों के तथा प्राणों के कर्मों को ज्ञान से प्रकाशित आत्मसंयमयोगरूप अग्नि में हवन करते हैं।।
Hindi rendering by Swami Tejomayananda
English meaning
Others offer all the activities of the organs and the activities of the vital force into the fire of the yoga of self-control, lit by Knowledge.
Swami Gambirananda
Some again offer as an oblation the functions of the senses and the activity of the vital breaths into the fire of the Yoga of restraint of the mind, kindled by knowledge.
Swami Adidevananda
Detailed explanation
Just as a lamp is kindled by oil, so also the fire of the Yoga of selfcontrol is kindled by knowledge. When the Yogi concentrates or fixes his mind on Brahman or the Self, the senses and the breath cease to function. The senses and the breath are absorbed into their cause.
Commentary by Swami Sivananda
Hindi commentary
।।4.27।। दिव्य सत्य के ज्ञान के द्वारा अहंकार को संयमित करने को यहां आत्मसंयम योग कहा गया है।आत्मानात्मविवेक के द्वारा परिच्छिन्न संसारी अहंकार से अपरिच्छिन्न आनन्दस्वरूप आत्मा को विलग करके उसमें ही दृढ़ स्थिति प्राप्त करने के अभ्यास का अर्थ ही आत्मा के द्वारा अहंकार को संयमित करना है। इसे ही आत्मसंयम कहते हैं। इस साधना के द्वारा कर्मेन्द्रियों एवं ज्ञानेन्द्रियों के अनियन्त्रित व्यापार को नियन्त्रित किया जा सकता है।इस प्रकार पांच यज्ञों का वर्णन करने के पश्चात् भगवान् अगले श्लोक में पाँच और साधनाएँ बताते हैं मानो वे अर्जुन को यह समझाना चाहते हों कि इस प्रकार की सैकड़ो साधनाएं बतायी जा सकती हैं।
Swami Chinmayananda
।।4.27।। व्याख्या--'सर्वाणीन्द्रियकर्माणि प्राणकर्माणि चापरे'--इस श्लोकमें समाधिको यज्ञका रूप दिया गया है। कुछ योगीलोग दसों इन्द्रियोंकी क्रियाओंका समाधिमें हवन किया करते हैं। तात्पर्य यह है कि समाधि-अवस्थामें मन-बुद्धिसहित सम्पूर्ण इन्द्रियों-(ज्ञानेन्द्रियों और कर्मेन्द्रियों-) की क्रियाएँ रुक जाती हैं। इन्द्रियाँ सर्वथा निश्चल और शान्त हो जाती हैं।समाधिरूप यज्ञमें प्राणोंकी क्रियाओँका भी हवन हो जाता है अर्थात् समाधिकालमें प्राणोंकी क्रियाएँ भी रुक जाती हैं। समाधिमें प्राणोंकी गति रोकनेके दो प्रकार हैं--एक तो हठयोगकी समाधि होती है, जिसमें प्राणोंको रोकनेके लिये कुम्भक किया जाता है। कुम्भकका अभ्यास बढ़ते-बढ़ते प्राण रुक जाते हैं, जो घंटोंतक, दिनोंतक रुके रह सकते हैं। इस प्राणायामसे आयु बढ़ती है; जैसे--वर्षा होनेपर जल बहने लगता है तो जलके साथ-साथ बालू भी आ जाती है, उस बालूमें मेढक दब जाता है। वर्षा बीतनेपर जब बालू सूख जाती है, तब मेढक उस बालूमें ही चुपचाप सूखे हुएकी तरह पड़ा रहता है, उसके प्राण रुक जाते हैं। पुनः जब वर्षा आती है तब वर्षाका जल ऊपर गिरनेपर मेढकमें पुनः प्राणोंका संचार होता जाता है और वह टर्राने लग जाता है।दूसरे प्रकारमें मनको एकाग्र किया जाता है। मन सर्वथा एकाग्र होनेपर प्राणोंकी गति अपने-आप रुक जाती है।
Swami Ramsukhdas
Key teachings
Just as a lamp is kindled by oil, so also the fire of the Yoga of selfcontrol is kindled by knowledge.
When the Yogi concentrates or fixes his mind on Brahman or the Self, the senses and the breath cease to function.
The senses and the breath are absorbed into their cause.
Spiritual significance
In Jnana Karma Sanyasa Yoga (Path of Knowledge and the Disciplines of Action), this verse belongs to the Gita’s teaching on karma yoga. Here the text presents that teaching through these words: Others again sacrifice all the functions of the senses and those of the breath (vital energy, or Prana) in the fire of the Yoga of self-restraint, kindled by knowledge.
Chapter 4, verse 27 is part of Jnana Karma Sanyasa Yoga. In the English translation used on this page, it says: Others again sacrifice all the functions of the senses and those of the breath (vital energy, or Prana) in the fire of the Yoga of self-restraint, kindled by knowledge.
What is the spiritual context of this verse?
It appears in Jnana Karma Sanyasa Yoga, a chapter associated with Karma Yoga. Divine descent.