Bhagavad Gita Chapter 2: Sankhya Yoga

Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 9

|| श्रीमद्भगवद्‌ गीता  2.9 ||

Chapter 2 · Sankhya Yoga · Karma Yoga

Sanskrit verse

सञ्जय उवाच एवमुक्त्वा हृषीकेशं गुडाकेशः परन्तप। न योत्स्य इति गोविन्दमुक्त्वा तूष्णीं बभूव ह।।2.9।।

Transliteration

sañjaya uvācha evam-uktvā hṛiṣhīkeśhaṁ guḍākeśhaḥ parantapa na yotsya iti govindam uktvā tūṣhṇīṁ babhūva ha

Word meanings

sañjayaḥ uvācha—Sanjay said; evam—thus; uktvā—having spoken; hṛiṣhīkeśham—to Shree Krishna, the master of the mind and senses; guḍākeśhaḥ—Arjun, the conquerer of sleep; parantapaḥ—Arjun, the chastiser of the enemies; na yotsye—I shall not fight; iti—thus; govindam—Krishna, the giver of pleasure to the senses; uktvā—having addressed; tūṣhṇīm—silent; babhūva—became ha

English translation

Sanjaya said: Having spoken thus to Hrishikesha, the Lord of the senses, Arjuna, the conqueror of sleep and destroyer of foes, said, "I will not fight," and became silent.

Translation by Swami Sivananda

Hindi meaning

।।2.9।। संजय ने कहा -- इस प्रकार गुडाकेश परंतप अर्जुन भगवान् हृषीकेश से यह कहकर कि हे गोविन्द "मैं युद्ध नहीं करूँगा" चुप हो गया।।  

Hindi rendering by Swami Tejomayananda

English meaning

Sanjaya continued: "Arjuna, the conqueror of all enemies, then told the Lord of All-Hearts that he would not fight, and became silent, O King!

Shri Purohit Swami

Sanjaya said, "O scorcher of foes, Dhrtarastra! Having spoken to Hrsikesa, the master of sense-organs, Govinda, in this manner, and having declared, 'I will not fight,' Gudakesa became silent!"

Dr. S. Sankaranarayan

Detailed explanation

2.9 एवम् thus, उक्त्वा having spoken, हृषीकेशम् to Hrishikesha, गुडाकेशः Arjuna (the coneror of sleep), परन्तप destroyer of foes, न योत्स्ये I will not fight, इति thus, गोविन्दम् to Govinda, उक्त्वा having said, तूष्णीम् silent, बभूव ह became.No commentary.

Commentary by Swami Sivananda

Hindi commentary

।।2.9।। संजय आगे वर्णन करते हुये कहता है कि भगवान् की शरण में जाकर गुडाकेशनिद्राजित एवं शत्रु प्रपीड़क अर्जुन ने यह कहा कि वह युद्ध नहीं करेगा और फिर वह मौन हो गया।केवल एक अंध धृतराष्ट्र को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार या सार्मथ्य नहीं थी कि वह युद्ध को इन क्षणों में भी रोक सके। अवश्यंभावी और अपरिहार्य युद्ध को धृतराष्ट्र द्वारा रोकने की क्षीण आशा संजय के हृदय में थी। शत्रुपीड़क अर्जुन अब तीनों जगत् को जीतने वाले (गोविन्द) भगवान् श्रीकृष्ण की शरण में पहुँच गया था इसलिये उसकी विजय अब निश्चित थी परन्तु जन्मान्ध धृतराष्ट्र ने किसी की भी श्रेष्ठ सलाह को अत्यधिक पुत्र प्रेम के कारण नहीं सुना।

Swami Chinmayananda

।।2.9।। व्याख्या--'एवमुक्त्वा हृषीकेषम् ৷৷. बभूव ह'-- अर्जुनने अपना और भगवान् का--दोनोंका पक्ष सामने रखकर उनपर विचार किया, तो अन्तमें वे इसी निर्णयपर पहुँचे कि युद्ध करनेसे तो अधिक-से-अधिक राज्य प्राप्त हो जायगा, मान हो जायगा, संसारमें यश हो जायगा, परन्तु मेरे हृदयमें जो शोक है, चिन्ता है, दुःख है, वे दूर नहीं होंगे। अतः अर्जुनको युद्ध न करना ही ठीक मालूम दिया। यद्यपि अर्जुन भगवान्की बातका आदर करते हैं और उसको मानना भी चाहते हैं; परंतु उनके भीतर युद्ध करनेकी बात ठीक-ठीक जँच नहीं रही है। इसलिये अर्जुन अपने भीतर जँची हुई बातको ही यहाँ स्पष्टरूपसे, साफ-साफ कह देते हैं कि 'मैं युद्ध नहीं करूँगा'। इस प्रकार जब अपनी बात, अपना निर्णय भगवान्से साफ-साफ कह दिया, तब भगवान्से कहनेके लिये और कोई बात बाकी नहीं रही; अतः वे चुप हो जाते हैं। सम्बन्ध-- जब अर्जुनने युद्ध करनेके लिये साफ मना कर दिया तब उसके बाद क्या हुआ--इसको सञ्जय आगेके श्लोकमें बताते हैं।

Swami Ramsukhdas

Spiritual significance

In Sankhya Yoga (Transcendental Knowledge), this verse belongs to the Gita’s teaching on karma yoga. Here the text presents that teaching through these words: Sanjaya said: Having spoken thus to Hrishikesha, the Lord of the senses, Arjuna, the conqueror of sleep and destroyer of foes, said, "I will not fight," and became silent.

This verse sits inside Chapter 2: Sankhya Yoga, part of the Gita’s Karma Yoga section.

Questions about this verse

What is Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 9 about?

Chapter 2, verse 9 is part of Sankhya Yoga. In the English translation used on this page, it says: Sanjaya said: Having spoken thus to Hrishikesha, the Lord of the senses, Arjuna, the conqueror of sleep and destroyer of foes, said, "I will not fight," and became silent.

What is the spiritual context of this verse?

It appears in Sankhya Yoga, a chapter associated with Karma Yoga. The immortal self.