श्री भगवानुवाच
पश्य मे पार्थ रूपाणि शतशोऽथ सहस्रशः।
नानाविधानि दिव्यानि नानावर्णाकृतीनि च।।11.5।।
Transliteration
śhrī-bhagavān uvācha
paśhya me pārtha rūpāṇi śhataśho ’tha sahasraśhaḥ
nānā-vidhāni divyāni nānā-varṇākṛitīni cha
Word meanings
śhrī-bhagavān uvācha—the Supreme Lord said; paśhya—behold; me—my; pārtha—Arjun, the son of Pritha; rūpāṇi—forms; śhataśhaḥ—by the hundreds; atha—and; sahasraśhaḥ—thousands; nānā-vidhāni—various; divyāni—divine; nānā—various; varṇa—colors; ākṛitīni—shapes; cha—and
English translation
The Blessed Lord said, "Behold, O Arjuna, forms of Mine, by the hundreds and thousands, of different sorts, divine, and of various colors and shapes."
Translation by Swami Sivananda
Hindi meaning
।।11.5।। श्रीभगवान् ने कहा -- हे पार्थ ! मेरे सैकड़ों तथा सहस्रों नाना प्रकार के और नाना वर्ण तथा आकृति वाले दिव्य रूपों को देखो।।
Hindi rendering by Swami Tejomayananda
English meaning
Lord Shri Krishna replied: "Behold, O Arjuna! My celestial forms, by the hundreds and thousands, various in kind, color, and shape."
Shri Purohit Swami
The Bhagavat said, "Behold, O son of Prtha, My divine forms in hundreds and thousands, of varied nature, colors, and shapes."
Dr. S. Sankaranarayan
Detailed explanation
Divyani Divine supernatural.Satasah, Sahasrasah By the hundreds and thousands -- countless.O Arjuna, I want you to behold the Cosmic Form. All beings and entities are there. The fat and the lean, the short and the tall, the red and the black, the active and the passive, the rich and the poor, the intelligent and the dull, the healthy and the sick, the noisy and the silent, those that are awake, those that are asleep, the beautiful and the ugly, and all grades of beings with their distinctive marks are all there. The blueness of the sky, the yellowness of the silk, the redness of the twilight, the blackness of the coal, the whiteness of the snow, and the greenness of the leaves will be seen by you. You will also behold the objects of various shapes.
Commentary by Swami Sivananda
Hindi commentary
।।11.5।। यदि समस्त आभूषण का मूल तत्त्व स्वर्ण है? तो विश्व का प्रत्येक आभूषण समष्टि स्वर्ण में उपलब्ध होना चाहिए। आभूषण में स्वर्ण को देखना अपेक्षत सरल है? क्योंकि वह इन्द्रियों के द्वारा किया जाने वाला दर्शन? है अर्थात् वह इन्द्रियगोचर है। परन्तु नाना आकार प्रकार तथा वर्णों के समस्त आभूषणों को समष्टि स्वर्ण में देख पाना अधिक कठिन है? क्योंकि वह बुद्धि द्वारा दिया जाने वाला दर्शन है अर्थात बुद्धिगम्य दर्शन है।इस बात को ध्यान में रखकर भगवान् के कथन को पढ़ने पर उनका अभिप्राय स्वत स्पष्ट हो जाता है। मेरे शतश और सहस्रश नाना प्रकार आकार तथा वर्णों के अलौकिक रूपों को देखो। भगवान् श्रीकृष्ण को अपना विराट् स्वरूप धारण करने की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि अर्जुन को केवल इतना ही करना था कि अपने समक्ष स्थित रूप को वह देखे। परन्तु दुर्भाग्य से? द्रष्टव्य रूप को देखने के लिए उपयुक्त दर्शन का उपकरण उसके पास नहीं था? और इसलिए? अर्जुन उन सबको नहीं देख सका? जो भगवान् श्रीकृष्ण में पहले से ही विद्यमान था।सुदूर स्थित कोई नक्षत्र या किसी अन्य वस्तु को देखने के लिए दूरदर्शी यन्त्र का उपयोग किया जाता है। परन्तु उस यन्त्र की अक्षरेखा पर होने मात्र से वह वस्तु दिखाई नहीं दे सकती। उसे देखने के लिये दूरदर्शी यन्त्र को समायोजित करना पड़ता है? जिससे कि वह वस्तु सूक्ष्म निरीक्षक के दृष्टिपथ में आ जाये। इसी प्रकार श्रीकृष्ण ने स्वयं को विराट् रूप में परिवर्तित नहीं किया? परन्तु अर्जुन को केवल आन्तरिक समायोजन करने में सहायता प्रदान की जिससे कि वह भगवान् श्रीकृष्ण में विद्यमान विश्वरूप का अवलोकन कर सके। इसीलिये? भगवान् कहतें हैं कि? देखो। वे इस श्लोक में उन दर्शनीय वस्तुओं को गिनाते हैं।वे दिव्य रूप कौनसे हैं अगले श्लोक में बताते हैं
Swami Chinmayananda
।।11.5।। व्याख्या--'पश्य मे पार्थ रूपाणि शतशोऽथ सहस्रशः'--अर्जुनकी संकोचपूर्वक प्रार्थनाको सुनकर भगवान् अत्यधिक प्रसन्न हुए; अतः अर्जुनके लिये 'पार्थ' सम्बोधनका प्रयोग करते हुए कहते हैं कि तू मेरे रूपोंको देख। रूपोंमें भी तीन-चार नहीं, प्रत्युत सैकड़ों-हजारों रूपोंको देख अर्थात् अनगिनत रूपोंको देख। भगवान्ने जैसे विभूतियोंके विषय कहा है कि मेरी विभूतियोंका अन्त नहीं आ सकता, ऐसे ही यहाँ भगवान्ने,अपने रूपोंकी अनन्तता बतायी है।
Swami Ramsukhdas
Key teachings
Divyani Divine supernatural.Satasah, Sahasrasah By the hundreds and thousands -- countless.O Arjuna, I want you to behold the Cosmic Form.
The blueness of the sky, the yellowness of the silk, the redness of the twilight, the blackness of the coal, the whiteness of the snow, and the greenness of the leaves will be seen by you.
You will also behold the objects of various shapes.
Spiritual significance
In Vishwaroopa Darshana Yoga (Yoga through Beholding the Cosmic Form of God), this verse belongs to the Gita’s teaching on bhakti yoga. Here the text presents that teaching through these words: The Blessed Lord said, "Behold, O Arjuna, forms of Mine, by the hundreds and thousands, of different sorts, divine, and of various colors and shapes."
Chapter 11, verse 5 is part of Vishwaroopa Darshana Yoga. In the English translation used on this page, it says: The Blessed Lord said, "Behold, O Arjuna, forms of Mine, by the hundreds and thousands, of different sorts, divine, and of various colors and shapes."
What is the spiritual context of this verse?
It appears in Vishwaroopa Darshana Yoga, a chapter associated with Bhakti Yoga. The cosmic form.