kula-kṣhaye—in the destruction of a dynasty; praṇaśhyanti—are vanquished; kula-dharmāḥ—family traditions; sanātanāḥ—eternal; dharme—religion; naṣhṭe—is destroyed; kulam—family; kṛitsnam—the whole; adharmaḥ—irreligion; abhibhavati—overcome; uta—indeed
English translation
In the destruction of a family, the immemorial religious rites of that family perish; on the destruction of spirituality, impiety indeed, overwhelms the whole family.
Translation by Swami Sivananda
Hindi meaning
।।1.40।।कुल के नष्ट होने से सनातन धर्म नष्ट हो जाते हैं। धर्म नष्ट होने पर सम्पूर्ण कुल को अधर्म (पाप) दबा लेता है।
Hindi rendering by Swami Tejomayananda
English meaning
The destruction of our kindred means the destruction of the traditions of our ancient lineage, and when these are lost, irreligion will overrun our homes.
Shri Purohit Swami
When a family ruins, the eternal duties of the family perish; when the duties perish, impiety inevitably dominates the entire family.
Dr. S. Sankaranarayan
Detailed explanation
Dharma -- the duties and ceremonies practised by the family in accordance with the injunctions of the scriptures.
Commentary by Swami Sivananda
Hindi commentary
।।1.40।। जिस प्रकार कोई कथावाचक हर बार पुरानी कथा सुनाते हुए कुछ नई बातें उसमें जोड़ता जाता है इसी प्रकार अर्जुन की सर्जक बुद्धि अपनी गलत धारणा को पुष्ट करने के लिए नएनए तर्क निकाल रही है। वह जैसे ही एक तर्क समाप्त करता है वैसे ही उसको एक और नया तर्क सूझता है जिसकी आड़ में वह अपनी दुर्बलता को छिपाना चाहता है। अब उसका तर्क यह है कि युद्ध में अनेक परिवारों के नष्ट हो जाने पर सब प्रकार की सामाजिक एवं धार्मिक परम्परायें समाप्त हो जायेंगी और शीघ्र ही सब ओर अधर्म फैल जायेगा।सभ्यता और संस्कृति के क्षेत्र में नएनए प्रयोग करने में हमारे पूर्वजों की सदैव विशेष रुचि रही है। वे जानते थे कि राष्ट्र की संस्कृति की इकाई कुल की संस्कृति होती है। इसलिये यहाँ अर्जुन विशेष रूप से कुल धर्म के नाश का उल्लेख करता है क्योंकि उसके नाश के गम्भीर परिणाम हो सकते हैं।
Swami Chinmayananda
।।1.40।। व्याख्या --'कुलक्षये प्रणश्यन्ति कुलधर्माः सनातनाः'-- जब युद्ध होता है तब उसमें कुल-(वंश-) का क्षय (ह्रास) होता है। जबसे कुल आरम्भ हुआ है, तभीसे कुलके धर्म अर्थात् कुलकी पवित्र परम्पराएँ, पवित्र रीतियाँ, मर्यादाएँ भी परम्परासे चलती आयी हैं। परन्तु जब कुलका क्षय हो जाता है, तब सदासे कुलके साथ रहनेवाले धर्म भी नष्ट हो जाते हैं अर्थात् जन्मके समय द्वजातिसंस्कारके समय, विवाहके समय, मृत्युके समय और मृत्युके बाद किये जानेवाले जो-जो शास्त्रीय पवित्र रीति-रिवाज हैं, जो कि जीवित और मृतात्मा मनुष्योंके लिये इस लोकमें और परलोकमें कल्याण करनेवाले हैं, वे नष्ट हो जाते हैं। कारण कि जब कुलका ही नाश हो जाता है तब कुलके आश्रित रहनेवाले धर्म किसके आश्रित रहेंगे?
Swami Ramsukhdas
Key teachings
Dharma -- the duties and ceremonies practised by the family in accordance with the injunctions of the scriptures.
Spiritual significance
In Arjuna Visada Yoga (Arjuna's Dilemma), this verse belongs to the Gita’s teaching on karma yoga. Here the text presents that teaching through these words: In the destruction of a family, the immemorial religious rites of that family perish; on the destruction of spirituality, impiety indeed, overwhelms the whole family.
Chapter 1, verse 40 is part of Arjuna Visada Yoga. In the English translation used on this page, it says: In the destruction of a family, the immemorial religious rites of that family perish; on the destruction of spirituality, impiety indeed, overwhelms the whole family.
What is the spiritual context of this verse?
It appears in Arjuna Visada Yoga, a chapter associated with Karma Yoga. Duty on the battlefield.