अयनेषु च सर्वेषु यथाभागमवस्थिताः।
भीष्ममेवाभिरक्षन्तु भवन्तः सर्व एव हि।।1.11।।
Transliteration
ayaneṣhu cha sarveṣhu yathā-bhāgamavasthitāḥ
bhīṣhmamevābhirakṣhantu bhavantaḥ sarva eva hi
Word meanings
ayaneṣhu—at the strategic points; cha—also; sarveṣhu—all; yathā-bhāgam—in respective position; avasthitāḥ—situated; bhīṣhmam—to Grandsire Bheeshma; eva—only; abhirakṣhantu—defend; bhavantaḥ—you; sarve—all; eva hi—even as
English translation
Therefore, do all of you, stationed in your respective positions in the several divisions of the army, protect Bhishma alone.
Translation by Swami Sivananda
Hindi meaning
।।1.11।।विभिन्न मोर्चों पर अपने-अपने स्थान पर स्थित रहते हुए आप सब लोग भीष्म पितामह की ही सब ओर से रक्षा करें।
Hindi rendering by Swami Tejomayananda
English meaning
Therefore, let the rank and file stand firm in their posts according to battalions, and all you generals around Bheeshma.
Shri Purohit Swami
Stationed firmly in all their respective paths, each one of them should guard Bhisma above all, without exception.
Dr. S. Sankaranarayan
Detailed explanation
1.11 अयनेषु in the arrays (of the army), च and, सर्वेषु in all, यथाभागम् according to division, अवस्थिताः being stationed, भीष्मम् Bhishma, एव alone, अभिरक्षन्तु protect, भवन्तः ye, सर्वे all, एव even, हि indeed.No Commentary.
Commentary by Swami Sivananda
Hindi commentary
।।1.11।। इतने समय निरन्तर अकेले ही बोलने और उभय पक्ष की सार्मथ्य को तौलने के पश्चात युद्धतत्पर दुर्योधन में स्थित राजा अपने मन की सघन निराशा के मेघखण्डों को भेदकर सेना को आदेश देना प्रारम्भ करता है। उसका आदेश है कि सभी योद्धा एवं नायक स्वस्थान पर रहकर अनुशासनपूर्वक युद्ध करें और साथ ही भीष्म पितामह को सुरक्षित रखने का प्रयत्न करें। उसे इस बात की आशंका है कि सुदूर राज्यों से आये हुये राजा एवं जनजातियों के नायक यदि इधरउधर बिखर गये तो विजय मिलना कठिन है। संगठित रूप से सब मोर्चों पर एक ही समय आक्रमण करना किसी भी सेना की सफलता का मेरुदण्ड है। इसलिये एक सही प्रकार की रणनीति अपनाते हुये वह सबको आदेश देता है कि विभिन्न स्थानों पर रहते हुये भी सब भीष्माचार्य का रक्षण करें।
Swami Chinmayananda
1.11।। व्याख्या--'अयनेषु च सर्वेषु ৷৷. भवन्तः सर्व एव हि'--जिन-जिन मोर्चोंपर आपकी नियुक्ति कर दी गयी है, आप सभी योद्धालोग उन्हीं मोर्चोंपर दृढ़तासे स्थित रहते हुए सब तरफसे, सब प्रकारसे भीष्मजीकी रक्षा करें।
भीष्मजीकी सब ओरसे रक्षा करें--यह कहकर दुर्योधन भीष्मजीको भीतरसे अपने पक्षमें लाना चाहता है। ऐसा कहनेका दूसरा भाव यह है कि जब भीष्मजी युद्ध करें, तब किसी भी व्यूहद्वारसे शिखण्डी उनके सामने न आ जाय--इसका आपलोग खयाल रखें। अगर शिखण्डी उनके सामने आ जायगा, तो भीष्मजी उसपर शस्त्रास्त्र नहीं चलायेंगे। कारण कि शिखण्डी पहले जन्ममें भी स्त्री था, और इस जन्ममें भी पहले स्त्री था पीछे पुरुष बना है। इसलिये भीष्मजी इसको स्त्री ही समझते हैं और उन्होंने शिखण्डीसे युद्ध न करनेकी प्रतिज्ञा कर रखी है। यह शिखण्डी शङ्करके वरदानसे भीष्मजीको मारनेके लिये ही पैदा हुआ है। अतः जब शिखण्डीसे भीष्मजीकी रक्षा हो जायगी, तो फिर वे सबको मार देंगे, जिससे निश्चित ही हमारी विजय होगी। इस बातको लेकर दुर्योधन सभी महारथियोंसे भीष्मजीकी रक्षा करनेके लिये कह रहा है।
Swami Ramsukhdas
Spiritual significance
In Arjuna Visada Yoga (Arjuna's Dilemma), this verse belongs to the Gita’s teaching on karma yoga. Here the text presents that teaching through these words: Therefore, do all of you, stationed in your respective positions in the several divisions of the army, protect Bhishma alone.
Chapter 1, verse 11 is part of Arjuna Visada Yoga. In the English translation used on this page, it says: Therefore, do all of you, stationed in your respective positions in the several divisions of the army, protect Bhishma alone.
What is the spiritual context of this verse?
It appears in Arjuna Visada Yoga, a chapter associated with Karma Yoga. Duty on the battlefield.