Bhagavad Gita Chapter 6: Dhyana Yoga

Bhagavad Gita Chapter 6 Verse 27

|| श्रीमद्भगवद्‌ गीता  6.27 ||

Chapter 6 · Dhyana Yoga · Karma Yoga

Sanskrit verse

प्रशान्तमनसं ह्येनं योगिनं सुखमुत्तमम्। उपैति शान्तरजसं ब्रह्मभूतमकल्मषम्।।6.27।।

Transliteration

praśhānta-manasaṁ hyenaṁ yoginaṁ sukham uttamam upaiti śhānta-rajasaṁ brahma-bhūtam akalmaṣham

Word meanings

praśhānta—peaceful; manasam—mind; hi—certainly; enam—this; yoginam—yogi; sukham uttamam—the highest bliss; upaiti—attains; śhānta-rajasam—whose passions are subdued; brahma-bhūtam—endowed with God-realization; akalmaṣham—without sin

English translation

Supreme Bliss indeed comes to this Yogi whose mind is made peaceful, whose passion is quelled, who has become Brahman, and who is free from sin.

Translation by Swami Sivananda

Hindi meaning

।।6.27।। जिसका मन प्रशान्त है, जो पापरहित (अकल्मषम्) है और जिसका रजोगुण (विक्षेप) शांत हुआ है, ऐसे ब्रह्मरूप हुए इस योगी को उत्तम सुख प्राप्त होता है।।  

Hindi rendering by Swami Tejomayananda

English meaning

Supreme bliss is the lot of the sage whose mind attains peace, whose passions subside, who is without sin, and who becomes one with the Absolute.

Shri Purohit Swami

Indeed, the Supreme Bliss comes to this highly tranquil-minded man of Yoga, whose passions remain stilled, who has become one with the Brahman, and who is free from sins.

Dr. S. Sankaranarayan

Detailed explanation

In this verse and in the next also the Lord describes the benefits of Yoga.Supreme (eternal, unalloyed and uninterrupted) bliss comes to the Yogi whose mind is perfectly serene, who has calmed his passionate nature, who has destroyed all sorts of attachments, who has attained knowledge of the Self and thus become a Jivanmukta or one who is liberated while living, who feels that all is Brahman only, and who is taintless, i.e., who is not affected by Dharma or Adharma (good or evil).

Commentary by Swami Sivananda

Hindi commentary

।।6.27।। पूर्व श्लोकों के विवेचन से यह स्पष्ट हो गया है कि शनै शनै मन को आत्मस्वरूप में स्थिर करने से वृत्तिप्रवाह के साथ मन भी समाप्त हो जाता हैं। मन के निर्विषयी होने पर मनुष्य को आत्मा का शुद्ध स्वरूप में अनुभव होता है और स्वाभाविक ही वह परम सुख को प्राप्त होता है।एक बुद्धिमान साधक को उक्त कथन को चुनौती देने का पूर्ण अधिकार है। क्योंकि शास्त्रीय विषयों में शास्त्रविदों को यह अधिकार नहीं कि वे अपने मत को प्रतिपादित करके विद्यार्थियों से अपेक्षा रखें कि वे उस मत को वैसा ही स्वीकार कर लें। दूसरी पंक्ति में कारण बताते हैं कि क्यों और किस प्रकार मन के शांत होने पर आत्मा का स्वत साक्षात् अनुभव होता है। कारण यह है कि मन को शांत आनन्दस्वरूप आत्मा में स्थिर करने के प्रयत्न में पूर्वसंचित वासनाएं क्षीण पड़ जाती हैं और वासनारहित मन को ही निष्पाप (अकल्मष) कहते हैं।वेदान्त में मन की अशुद्धि को कहते हैं मल। आत्मतत्त्व का अज्ञान (आवरण) और उससे उत्पन्न मन के विक्षेप संयुक्त रूप से मल कहलाते हैं। आवरण तमोगुण का कार्य है जबकि तज्जनित विक्षेप रजोगुण का। यही मनुष्य का दुखमय संसार में पतन का कारण है। भगवान् के इन शब्दों में इसका स्पष्ट निर्देश मिलता है (क) शांतरजस और (ख) अकल्मष।तमोगुण और रजोगुण के प्रभाव से मुक्त पुरुष को आत्मज्ञानी ही मानना पड़ेगा। जब तक विक्षेप है तब तक मन का अस्तित्व है और उसके साथ आत्मा के तादात्म्य से जीवभाव उत्पन्न होता है अर्थात् वह साधक जो ध्यानाभ्यास में प्रवृत्त होता है ध्यानविधि के अनुसार मन के साथ के तादात्म्य की निवृत्ति होने पर जीव अपने शुद्ध आत्मस्वरूप को पहचान लेता है। ब्रह्मभूत शब्द से अद्वैत सत्य की स्पष्ट घोषणा यहाँ की गयी है जिसके अर्थानुसार योगी स्वयं ब्रह्म स्वरूप ही जाता है।अब भगवान् यह बताते हैं कि आत्मसाक्षात्कार के पश्चात् ज्ञानी पुरुष का सम्पूर्ण जीवन किस प्रकार उस अऩुभव से युक्त होता है

Swami Chinmayananda

।।6.27।। व्याख्या--'प्रशान्तमनसं ह्येनं ৷৷. ब्रह्मभूतमकल्मषम्'--जिसके सम्पूर्ण पाप नष्ट हो गये हैं अर्थात् तमोगुण और तमोगुणकी अप्रकाश अप्रवृत्ति, प्रमाद और मोह (गीता 14। 13)--ये वृत्तियाँ नष्ट हो गयी हैं, ऐसे योगीको यहाँ 'अकल्मषम्' कहा गया है। जिसका रजोगुण और रजोगुणकी लोभ, प्रवृत्ति, नये-नये कर्मोंमें लगना, अशान्ति और स्पृहा (गीता 14। 12)--ये वृत्तियाँ शान्त हो गयी हैं, ऐसे योगीको यहाँ 'शान्तरजसम्' बताया गया है।

Swami Ramsukhdas

Spiritual significance

In Dhyana Yoga (Path of Meditation), this verse belongs to the Gita’s teaching on karma yoga. Here the text presents that teaching through these words: Supreme Bliss indeed comes to this Yogi whose mind is made peaceful, whose passion is quelled, who has become Brahman, and who is free from sin.

This verse sits inside Chapter 6: Dhyana Yoga, part of the Gita’s Karma Yoga section.

Questions about this verse

What is Bhagavad Gita Chapter 6 Verse 27 about?

Chapter 6, verse 27 is part of Dhyana Yoga. In the English translation used on this page, it says: Supreme Bliss indeed comes to this Yogi whose mind is made peaceful, whose passion is quelled, who has become Brahman, and who is free from sin.

What is the spiritual context of this verse?

It appears in Dhyana Yoga, a chapter associated with Karma Yoga. Self-mastery.