Bhagavad Gita Chapter 11: Vishwaroopa Darshana Yoga

Bhagavad Gita Chapter 11 Verse 2

|| श्रीमद्भगवद्‌ गीता  11.2 ||

Chapter 11 · Vishwaroopa Darshana Yoga · Bhakti Yoga

Sanskrit verse

भवाप्ययौ हि भूतानां श्रुतौ विस्तरशो मया। त्वत्तः कमलपत्राक्ष माहात्म्यमपि चाव्ययम्।।11.2।।

Transliteration

bhavāpyayau hi bhūtānāṁ śhrutau vistaraśho mayā tvattaḥ kamala-patrākṣha māhātmyam api chāvyayam

Word meanings

bhava—appearance; apyayau—disappearance; hi—indeed; bhūtānām—of all living beings; śhrutau—have heard; vistaraśhaḥ—in detail; mayā—by me; tvattaḥ—from you; kamala-patra-akṣha—lotus-eyed one; māhātmyam—greatness; api—also; cha—and; avyayam—eternal

English translation

The origin and destruction of beings have been heard in detail from You, O lotus-eyed Lord, and also Your inexhaustible greatness.

Translation by Swami Sivananda

Hindi meaning

।।11.2।। हे कमलनयन ! मैंने भूतों की उत्पत्ति और प्रलय आपसे विस्तारपूर्वक सुने हैं तथा आपका अव्यय माहात्म्य (प्रभाव) भी सुना है।।  

Hindi rendering by Swami Tejomayananda

English meaning

O Lord, whose eyes are like the lotus petal! You have described in detail the origin and dissolution of beings, and Your own Eternal Majesty.

Shri Purohit Swami

I have listened in detail from You, O Lotus-eyed One, about the origin and dissolution of beings, as well as Your inexhaustible greatness.

Dr. S. Sankaranarayan

Detailed explanation

Kamalapatraksha Lotuseyed or having eyes like lotuspetals. Kamalapatra also means knowledge of the Self. He who can be obtained by knowledge of the Self is Kamalapatraksha.

Commentary by Swami Sivananda

Hindi commentary

।।11.2।। गुरु और शिष्य के संवाद में? यह स्वाभाविक है कि किसी कठिन विषय की समाप्ति पर शिष्य के मन में कुछ शंका या प्रश्न उठें। उस शंका की निवृत्ति के लिए वह गुरु के पास जा सकता है? परन्तु प्रश्न करने के पूर्व उसे यह सिद्ध करना होगा कि वह विवेचित विषय को स्पष्टत समझ चुका है। तत्पश्चात्? उसे अपनी नवीन शंका का समाधान कराने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। इस पारम्परिक पद्धति का अनुसरण करते हुए अर्जुन भगवान् श्रीकृष्ण को यह बताने का प्रयत्न करता है कि वह पूर्व अध्याय का विषय समझ चुका है। उसने श्रवण के द्वारा भूतों की उत्पत्ति और प्रलय तथा भगवान् की असंख्य विभूतियों को समझ लिया है।फिर भी? एक संदेह रह ही जाता है? जिसका निवारण तभी होगा जब प्रात्यक्षिक दर्शन से उसकी बुद्धि को तत्त्व का निश्चयात्मक ज्ञान हो जायेगा। यह श्लोक विश्वरूप दर्शन की इच्छा को प्रगट करने की पूर्व तैयारी है। जब शिष्य अपनी योग्यता सिद्ध करने के पश्चात् कोई युक्तिसंगत प्रश्न पूछता है अथवा किसी संभावित विघ्न की निवृत्ति का उपाय जानना चाहता है?तो गुरु को उसकी सभी सम्भव सहायता करनी चाहिये। हम देखेंगे कि योगेश्वर श्रीकृष्ण यहाँ अपनी वरिष्ठता को भी त्याग कर केवल असीम अनुकम्पावशात् अर्जुन को अपना विराट् रूप दर्शाते हैं? केवल इसलिए कि उनके शिष्य ने उसे देखने का आग्रह किया था।अर्जुन अपनी इच्छा को अगले श्लोक में व्यक्त करता है।

Swami Chinmayananda

।।11.2।। व्याख्या --भवाप्ययौ हि भूतानां त्वत्तः श्रुतौ विस्तरशो मया -- भगवान्ने पहले कहा था-- मैं सम्पूर्ण जगत्का प्रभव और प्रलय हूँ, मेरे सिवाय अन्य कोई कारण नहीं है (7। 6 7); सात्त्विक, राजस और तामस भाव मेरेसे ही होते हैं (7। 12); प्राणियोंके अलग-अलग अनेक तरहके भाव मेरेसे ही होते हैं (10। 4 5); सम्पूर्ण प्राणी मेरेसे ही होते हैं और मेरेसे ही सब चेष्टा करते हैं (10। 8); प्राणियोंके आदि, मध्य तथा अन्तमें मैं ही हूँ (10। 20); और सम्पूर्ण सृष्टियोंके आदि, मध्य तथा अन्तमें मैं ही हूँ (10। 32)। इसीको लेकर अर्जुन यहाँ कहते हैं कि मैंने आपसे प्राणियोंकी उत्पत्ति और प्रलयका वर्णन विस्तारसे सुना है। इसका तात्पर्य प्राणियोंकी उत्पत्ति और विनाश सुननेसे नहीं है, प्रत्युत इसका तात्पर्य यह सुननेसे है कि सभी प्राणी आपसे ही उत्पन्न होते हैं, आपमें ही रहते हैं और आपमें ही लीन हो जाते हैं अर्थात् सब कुछ आप ही हैं।

Swami Ramsukhdas

Key teachings

  • Kamalapatraksha Lotuseyed or having eyes like lotuspetals.
  • Kamalapatra also means knowledge of the Self.
  • He who can be obtained by knowledge of the Self is Kamalapatraksha.

Spiritual significance

In Vishwaroopa Darshana Yoga (Yoga through Beholding the Cosmic Form of God), this verse belongs to the Gita’s teaching on bhakti yoga. Here the text presents that teaching through these words: The origin and destruction of beings have been heard in detail from You, O lotus-eyed Lord, and also Your inexhaustible greatness.

This verse sits inside Chapter 11: Vishwaroopa Darshana Yoga, part of the Gita’s Bhakti Yoga section.

Questions about this verse

What is Bhagavad Gita Chapter 11 Verse 2 about?

Chapter 11, verse 2 is part of Vishwaroopa Darshana Yoga. In the English translation used on this page, it says: The origin and destruction of beings have been heard in detail from You, O lotus-eyed Lord, and also Your inexhaustible greatness.

What is the spiritual context of this verse?

It appears in Vishwaroopa Darshana Yoga, a chapter associated with Bhakti Yoga. The cosmic form.